Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशसाकेत गोखले ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

साकेत गोखले ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने कनाडा प्रधानमंत्री के साथ हुई एक घटना का जिक्र कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा करना भारत में मुमकिन है? क्या ऐसा भारत में किया जा सकता है, यह भारत जैसे लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक है. प्रधानमंत्री लोगों से बात नहीं करते हैं और जहां बात करते हैं वह पूरी तरह से प्रायोजित होता है.

टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा,’मोदी के भारत में लोकतंत्र शर्मनाक स्थिति है क्योंकि जहां आलोचना करने पर लोगों को आतंकवादी कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज करा दी जाती है. पीएम मोदी में प्रेस से बात करने की हिम्मत नहीं है. लोग उनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं. यह सरासर अन्याय है.

ट्रूडो से कैसे इस घटना को किया लिंक
साकेत गोखले ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री लोगों से मिल रहे हैं. वहां पर एक व्यक्ति खड़ा होता है. जब ट्रूडो उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो वह व्यक्ति उनसे हाथ मिलाने से इंकार कर दिया. उस व्यक्ति ने कहा,’ मैं आपसे हाथ नहीं मिलाऊंगा क्योंकि आपने पूरे देश की स्थिति खराब कर दी. 

ऐसे में ट्रूडो उस व्यक्ति से सवाल पूछते हैं कि उन्होंने आखिर कैसे इस देश को खराब स्थिति में रख दिया है तो सवाल पूछ रहा व्यक्ति जवाब देता है कि क्या कोई भी व्यक्ति इन दिनों टिकट अफोर्ड कर सकता है. आप लोगों से कार्बन टैक्स वसूल रहे हैं ये क्या है?

वीडियो शेयर कर क्या बोले टीएमसी एमपी?
कनाडा के पीएम का वीडियो शेयर कर टीएमसी एमपी साकेत गोखले ने कहा,’ इस वीडियो को देख कर पता चलता है कि स्वतंत्र भाषण और लोकतंत्र का यही मतलब है. कनाडा के प्रधानमंत्री आम लोगों से खुलकर मिल रहे हैं जहां पर एक व्यक्ति ने उनकी खुली आलोचना की लेकिन उसको किसी भी व्यक्ति ने जेल में नहीं डाला.