जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला बीआरसी पर सांड़ के हमले में सोमवार को एक महिला शिक्षामित्र बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल होने की सूचना पाते ही खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य अन्य अधीनस्थों संग घायलावस्था में उसे शाहगंज ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के राजधरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र प्रमिला यादव एफएलएन प्रशिक्षण हेतु सोमवार को बीआरसी गई हुई थी जहाँ वह सांड़ के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई। आनन फानन में उसे उपचार हेतु शाहगंज ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। उक्त सांड़ बगल के गौशाले का बताया जाता है जो अक्सर गौशाले के बाहर टहलता है। ऐसे में किन परिस्थितियों में उक्त सांड़ गौशाले के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर चला जाता है यह जिम्मेदारानों की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सांड़ के हमले में महिला घायल

Previous article
Next article

