Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत   

ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत   

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर मार्ग पर बखोपुर में तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से हरिशंकर पांडे (28) निवासी गधिआंवां थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हरिशंकर पांडे पुत्र छविनाथ पांडे थाना अंतर्गत ग्राम सभा देवकली के कोटिला गांव में सूर्य नारायण दुबे के यहां अपनी ससुराल आया था।

मंगलवार को सुबह साइकिल से वह अपने घर जा रहा था कि बखोपुर के पास बदलापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना पर परिजन भी आ गए। पुलिस अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मौत की खबर से घर एवं ससुराल में कोहराम मचा हुआ है।