जौनपुर धारा, बरसठी। ससुराल से गाय व बछिया लेकर देर शाम अपने घर जा रहे युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ से स्वजनो के आँखों से आशु रुकने का नाम नही ले रहे है। उनके करुण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनही गांव निवासी 38वर्षीय राम आशीष सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार गांव में गाय लेने गया था। देर शाम को अपने साले मंगला यादव के साथ गाय और बछिया लेकर पैदल ही अपने घर के लिए चल दिए। रात लगभग आठ बजे बरसठी ब्लॉक के दियाँवा गांव के निकट बसुही नदी के समीप पहुचे थे कि गाय एकाएक भड़क गई। गाय और बछिया को संभालने के चक्कर मे युवक असंतुलित होकर सड़क के बगल स्तिथ खुले कुएं में गिर पड़ा। गाय के साथ अपने जीजा को भी कुएं में गिर जाने के बाद साला मंगला ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई तो आस-पास के रहवासी ग्रामाrण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ला ने फायर ब्रिगेड के साथ ही बरसठी एवं मछलीशहर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों संग करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक के साथ गाय और बछिया को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायल राम आशीष को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मछलीशहर भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम आशीष यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राज बहादुर गंभीर बीमारी से पीड़ित है वही मझले भाई लालबहादुर भी बीमार रहते है। पत्नी सरोजा देवी अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रोते हुए बेसुध हो जा रही है। राम आशीष खेती-बाड़ी के अलावा शादी-विवाह के मांगलिक कार्यक्रमों में हलवाई के सहयोगी के तौर पर कार्य कर परिवार का भरण-पोषण चलता था।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
ससुराल से गाय लेकर जा रहे युवक की कुएं में गिरकर मौत



