जौनपुर धारा,जौनपुर। सरस्वती ज्ञान मंदिर दहेव स्कूल के सामने शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कुशल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सरस्वती वंदना स्वागत गीत हास्य काव्य, रामायण सुलोचना विलाप, राधा कृष्ण नृत्य, आदि सहित मनमोहक झांकियां उपस्थिति लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक स्कूल के प्रबंधक संतोष द्विवेदी द्वारा वित्तविहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज के सभी उपस्थित प्रबंधकों को माला और गमछा देकर सम्मानित किया गया। आचार्य सहित विद्यालय की पूरी टीम के अथक परिश्रम से परिणाम झलक रहा है, विद्यालय की तरफ़ से शिक्षा और संस्कार देने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है, बच्चों के भविष्य को सही ढंग से संवारा जा रहा है, एक बच्चे की सफलता में माता-पिता और गुरुओं का अहम रोल होता है। प्राइवेट स्कूलों में पूरी जिम्मेदारी के साथ जिस ढंग से बच्चों को शिक्षा दी जाती है निश्चित ही उस विद्यालय के बच्चे सफल होकर देश सेवा करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नन्हकू यादव प्रबंधक डॉ.राम मनोहर लोहिया इण्टर कॉलेज खेमपुर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा की दौड़ में जौनपुर का हमेशा डंका बजता रहा है, सुजानगंज क्षेत्र सहित पूरे जौनपुर से बड़ी संख्या में आईएएस बनकर देश के हर कोने कोने में लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसका प्रमुख कारण शिक्षा और शिक्षक दोनों है। इस अवसर पर वित्तविहीन प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा, मुरारी सिंह, विवेक मौर्य, रामशिरोमणि सिंह, डॉ.विमल पाल, गुरु प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष पटेल, अखिलेश सिंह, राजकुमार पटेल, मोहित शुक्ला, राजकरन पाल, श्याम शंकर उपाध्याय, विनय कुमार शर्मा, आशुतोष तिवारी, कार्यक्रम का संचालन आनंद शर्मा दुर्गेश तिवारी ने किया आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आचार्य इंद्रजीत गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सरस्वती ज्ञान मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न



