Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसरकारी भाग की दुकान पर गांजा बेचने की खबर प्रकाशित करने पर...

सरकारी भाग की दुकान पर गांजा बेचने की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार की हुई पिटाई

  • दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5000रुपया भी छीना
शेर बहादुर यादव

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र धीरे-धीरे अवैध मादक पदार्थों का गढ़ बनता जा रहा है। अवैध रूप से दोहरा, शराब तथा भाग की दुकानों पर गाजा खुले आम बेचा जा रहा है। उक्त सभी अवैध कारोबार की जानकारी स्थानीय पुलिस का भी है। सूत्रो की माने तो उक्त अवैध कारोबारीयों द्वारा मंथली पुलिस का जेब गर्म किया जाता है। लेकिन पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी सिकरारा में चल रहे, इस अवैध कारोबारीयो के ऊपर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जिससे अवैध कारोबार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण 13जून को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया, जहाँ आजाद यादव पत्रकार ने क्षेत्र में स्थित सरकारी भंग की दुकानों पर गांजा का इस्ट्रीग ऑपरेशन किया तथा कई दुकानों से गांजा खरीदा गया और बयान भी लिया गया। जब इसकी जानकारी अवैध कारोबारीयो को हुई तो अवैध कारोबारीयो में हड़कंप मच गया। आजाद यादव पत्रकार ने न्यूज कवरेज किया, जिससे बौखलाए दुकानदार ने अपने एक अन्य साथी को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। शाम करीब 5:00 बजे पत्रकार आजाद यादव को तेजी बाजार से सिकरारा की तरफ आते समय मनबढों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक लिया और उनका हेलमेट छीनकर हेलमेट से ही उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और जेब में रखे 5000 रूपया भी छीन लिया और उनकी बाइक भी तोड़ डाली। आजाद यादव वहां से अपनी जान बचाकर पैदल ही गांव की तरफ भागने लगे। लेकिन मनबढों ने उनका पीछा कर लिया, किसी तरह ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। थाना अध्यक्ष सिकरारा उदय प्रताप सिंह ने घायल पत्रकार की तहरीर पर दो नाम जद युवकों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल पत्रकार का मेडिकल कराया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी करने के लिए घर पर दबिश दी जा रही है। सरकारी भंग की दुकानों पर बिक रहे गंाजों के संबंध में पूछने पर एक दुकानदार ने बताया कि सिकरारा पुलिस को 21000रुपए मंथली दिया जाता है। इसलिए निडर होकर गंजे की बिक्री की जाती है। इससे साफ जाहिर है कि क्षेत्र में जितने भी अवैध कारोबार हो रहे हैं। सभी कारोबार पुलिस की सह पर ही हो रहे हैं और पुलिस विभाग को अच्छी खासी मंथली रकम भी मिल जा रही है।