Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिजली विभाग ने चलाया मॉर्निंग रेड अभियान

बिजली विभाग ने चलाया मॉर्निंग रेड अभियान

जौनपुर। शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।इस दौरान कुल 160आवासों की चेकिंग की गयी, जिनमें बकाए पर 24 कनेक्शन काटे गये, तथा लगभग 8.10लाख की राजस्व वसूली की गई। चेकिंग अभियान में जेई नीरज गुप्ता, हरिनंदन राय ने अपने टीम के साथ एक-एक परिसर की जाँच की, इस अभियान में बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर टीम पहुंची और 36उपभोक्ताओं का कुल 96कि.वा. भारवृद्धि किया गया। 12 उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिल को संशोधित कर 7 उपभोक्ताओं का विधा बदला गया। इस दौरान 02 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटा गया और अब बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किए जा रहे है।