Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार का गुणगान करता वाटर एटीएम, उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां

सरकार का गुणगान करता वाटर एटीएम, उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां

जौनपुर धारा,बदलापुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई, लेकिन बदलापुर तहसील क्षेत्र के महराजगंज बाजार में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन होते देखा जा रहा है। यहां आचार संहिता का पालन कराने में प्रशासन बेबस और असहाय नजर आ रही है। दरअसल महराजगंज बाजार से गुजरने वाली गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग के किनारे यूनियन बैंक के बगल वाटर एटीएम लगा हुआ है। जिस पर स्थानीय विधायक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुयी है। यह तस्वीर आज भी सरकार का गुणगान करती नज़र आती है। जिससे आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ रहीं है, फिर भी इस पर प्रशासन की नजर अब तक नहीं गई।

Previous article
Next article