Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

60 मामलों में 7 का मौके पर ही किया गया निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने बारी-बारी से शिकायतें सुनी और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान कुल 60 मामले आये जिसमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष मामलों को सम्बन्धित विभाग को समयबद्व तरीके से निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस प्रकार मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष जमीन विवाद, मार्ग, पीएम सम्मान निधि, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, अतिक्रमण सहित अन्य शिकायतें रखी गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांचकर उनको निस्तारित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पत्थरगडडी तोड़ने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, तहसीलदार सदर पवन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।