― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघटिया निर्माण के कारण नवनिर्मित पंचायत भवन की गिरी बाउंड्री वॉल

घटिया निर्माण के कारण नवनिर्मित पंचायत भवन की गिरी बाउंड्री वॉल

जौनपुर धारा (श्याम बहादुर यादव)

जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड़ के भटपुरा ग्राम प्रधान मनोज यादव (मुलायम) द्वारा नवनिर्मित पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल पहली ही बरसात में गिर गई। गांव का पंचायत भवन बनकर तैयार हुए अभी एक महीन ही हुआ था, तथा रंगाई-पुताई के बाद अभी उद्घाटन भी नही हुआ था कि पहली बरसात में पीछे की पूरी दीवार गिर गई। बताया जाता है कि बाउंड्री वॉल की नींव बहुत कम थी और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किये जाने के कारण बॉउण्ड्रीवार बरसात नही झेल पाई। दीवाल गिरने से ग्रामीणों में काफी रोस व्याप्त है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों ने पंचायत भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। वहीं यह जाँच का विषय भी है कि यदि नवनिर्मित बॉउण्ड्री ही पहले बरसात में बिर सकती है तो कहीं पंचायत भवन में भी घटियां सामग्री का प्रयोग न किया गया हो। हालांकि मामलें में विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच  कर गुणवत्ता की परख करना आवश्यक है। नहीं तो पंचायत भवन भी हादसे का शिकार बन सकता है।

Share Now...