जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि फरियादियों की सुनवाई करते हुए प्रभावी निस्तारण कराया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में चाईनीज मांझा बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 70 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब, असहाय सहित पात्र फरियादियों को तथा मौके पर उपस्थित दो दिव्यांग उमेश, लालमन को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
समाधान दिवस पर 100जरूरतमंदों में वितरीत हुआ कंबल, 11 मामले निस्तारित

Next article

