Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबर्दाश्त नहीं करेंगे लेखपालों का शोषण...

बर्दाश्त नहीं करेंगे लेखपालों का शोषण…

जौनपुर धारा, केराकत। आजमगढ़ में विजिलेंस द्वारा लेखपाल पर कार्यवाही को गलत बताते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर उप शाखा तहसील केराकत के सभी लेखपालों द्वारा केराकत तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरने पर बैठ विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की अगुआई करते हुए लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष आमीन खान ने कहा कि आए दिन लेखपालों को विजिलेंस गलत तरीके से केस में फंसा रही है। जिसके मद्देनजर हम सभी लेखपाल बंधु यहां बैठ कर विजिलेंस विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें है। हमारी मांग है कि शासन द्वारा विजिलेंस के इस तरह की कार्यवाही पर रोक लगे, और न्यायपूर्ण तरीके से कार्य हो। विरोध प्रदर्शन में लेखपाल गोविंद कुमार, अर्चना वर्मा, त्रिभुवन यादव, सतीश कुमार, सोनाली शर्मा, सविता, आराधना, गौतम, ज्योति रानी, शिव वीर सिंह, गौरव सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जय,रवि यादव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रजीत सिंह, अनिल कुमार, सूर्यकांत सरोज, महेंद्र कुमार, रितेश सरोज, रोहित राजवंशी, आकाश कुमार यादव, मनोज कुमार राय, त्रिलोकी यादव, अभिषेक कुमार यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।