Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसमाज के लिए नजीर बना महिला थाना

समाज के लिए नजीर बना महिला थाना

  • विधवा आदिवासी महिला की धूमधाम से करायी गयी शादी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जहां समाज में आज लोग रिश्तों का कोई महत्व नहीं समझते, ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगती हैं। आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना में महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सविता आदिवासी पराउगंज और पवन आदिवासी छत्तरपुर आजमगढ़ की शादी प्रतिष्ठित लोग और थाने के सभी हमराहियों व स्टाफ के बीच सम्पन्न हुई। शादी के मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मंत्रोंच्चारण किया। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने दूल्हा दुल्हन की गाँठ जोड़ी। वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया। महिला कांस्टेबल श्रद्धा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया। समाजसेवी राखी सिंह ने सभी का मुंह मीठा कराया। मिठाई खिलाकर उर्वशी सिंह ने कहाकि आज महिला थाना में रोज पति-पत्नी के झगड़े का केस आता है। ऐसे में समाज के लिए एक नजीर के रूप में महिला थाना की थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने पेश किया। उनका कहना है कि समाज में ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे छोटी छोटी कुरीतियां दूर हो जाएंगी। शादी में लड़के-लड़की की तरफ से उसके परिवार के सभी रिश्तेदार के साथ एसआई राजा राम रंजन, महिला कांस्टेबल पूजा, ममता, दीपा सिंह, आरती, रेखा रुचि सिंह के साथ बहुत सारे लोग थाने में उपस्थित रहे।