Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा डोभी स्टेशन मार्ग

स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा डोभी स्टेशन मार्ग

जौनपुर धारा, चंदवक। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन के लिए आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जाने वाला तीन सौ मीटर पिच मार्ग स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा जिससे ट्रेनों के निमित्त आने जाने यात्रियों को सहूलियत होगी। स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का कार्य क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के संस्थापक युवा समाजसेवी अजीत सिंह की पहल पर जनसहयोग से किया गया है। 1904 में स्थापित डोभी रेलवे स्टेशन पर जाने आने के लिए आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन सौ मीटर पिच मार्ग बनाया गया है। दिन में तो ठीक लेकिन रात्रि में अंधेरा छा जाता था जिससे रात्रि में ट्रेनों से उतरने के बाद यात्रियों को आने जाने में परेशानी होती थी। तीन जिलों आजमगढ़, वाराणसी व गाजीपुर के साथ ही क्षेत्र के यात्रियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय कल्याण एवं विकास समिति के संस्थापक युवा समाजसेवी अजीत सिंह ने पहल की। क्षेत्र व आसपास जनपदों के लोगों द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की गई। जन सहयोग से तीन सौ मीटर लंबे पिचमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। अब रात्रि में डोभी स्टेशन मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगाएगा।