Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज द्वारा समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा केराकत, मछलीशहर, पिण्डरा, मड़ियाहूं के समाजवादी पार्टी के नये छ: सौ सक्रिय सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के प्रति विधायक केराकत ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन नीरज पहलवान ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर चौबे, कैलाशनाथ  यादव, श्रीराम यादव, योगेंद्र सरोज, पूनम मौर्य, मिन्टू यादव, राजेंद्र यादव, डॉक्टर अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रधान बृजेश यादव, शिवपूजन, इकबाल अहमद, उमाशंकर पाठक, शिवमूरत सरोज, अरुण कुमार यादव के आलावा सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद रहे।