Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव में सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के समधीपुर गांव निवासी 18वर्षीय शैलेश यादव पुत्र शिव कुमार व 16 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुभाष यादव गुरुवार की रात शाहगंज से अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहें थे कि सुरिस गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर गंभीररूप से घायल हो गए।उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।