Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया गांव निवासी एक बाइक सवार युवक सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी 26 वर्षीय बलवंत पुत्र शिवनायक सोमवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के गोड़बडी गांव से बाइक से शाहगंज आ रहे थे कि सुल्तानपुर मार्ग स्थित अरसिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।