Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरसंस्कृत विद्यालयों का प्रधान निरीक्षक ने किया निरीक्षण

संस्कृत विद्यालयों का प्रधान निरीक्षक ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, खुटहन। संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण बुधवार को प्रधान निरीक्षक प्रयागराज लालबाबू मौर्या ने किया। विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति और बढ़ाने का निर्देश दिया और प्रांगण में साफ-सफाई देख प्रसन्नता जाहिर किया। व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश सभी विद्यालयों को दिया। बुधवार को क्षेत्र में पहुंचे उन्होने राम रमाशंकर वेद ध्वनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिका प्रसाद संस्कृत विद्यालय, ग्राम विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संस्कृति विद्यालय पट्टी नरेंद्रपुर का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर नामांकन में छात्रों और बढ़ाने जाने के निर्देश  दिया। इसके अलावा प्रांगण साफ सुथरा न होने पर प्रसन्नता जाहिर किया।