जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने कुख्यात गो-तस्कर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर एक बाइक भी बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व एसआइ राजित राम यादव पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम गश्त पर निकले थे। मरहट पुलिया पर सामने से बाइक से आ रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी शहाबुद्दीन को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस टीम देख पीछे की तरफ भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शहाबुद्दीन के विरुद्ध खुटहन व खेतासराय थानों में हत्या के प्रयास, गो-वध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम, धोखाधड़ी, क्रिमिनल लॉ एक्ट, मारपीट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
गो-तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Previous article

