― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में अर्द्ध विक्षिप्त महिला के जबड़े के आर पार लगी...

संदिग्ध हाल में अर्द्ध विक्षिप्त महिला के जबड़े के आर पार लगी चोट

  • पति का आरोप, भाई और भतीजे ने मारी गोली

जौनपुर धारा, खुटहन। सियरावासी गांव में रविवार की भेर एक अर्ध विक्षिप्त महिला के जबड़े पर किसी ने प्रहार कर दिया जिससे उसके जबड़े में आरपार तक घाव हो गया। वह खून से लथपथ हो गई। सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां से उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के पति का आरोप है कि उसे गोली मारी गई है जो उसके जबड़े के आरपार हो गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चिकित्सकों का कहना है कि जबड़े का घाव गोली मारने का नहीं लग रहा है किसी नुकीली बस्तु से प्रहार मालूम पड़ता है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी केशरी त्रिपाठी और उनके भाई तिनका तिवारी के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के ऊपर आपसी मारपीट में लगभग पांच-पांच मुकदमे थाने में दर्ज हैं। चार दिन पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें तिनका तिवारी घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष को चोट न होने के कारण पुलिस ने तिनका के पक्ष से ही घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। रविवार की भेर केसरी तिवारी की पत्नी सुनीता के जबड़े पर किसी ने प्रहार कर दिया। वह अर्ध विक्षिप्त होने के कारण कुछ बता नहीं पा रही है। केसरी तिवारी का आरोप है कि भेर में उक्त लोगों के द्वारा सुनीता की पिटाई की जा रही थी। बचाव करने पहुंचा तो मुझे निशाना कर गोली मारी गई। हमारे भाग जाने से गोली पत्नी के जबड़े में लग गई। फिलहाल पास पड़ोस के लोग धमाका सुनाई देने की बात से इनकार कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Share Now...