Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुररेलवे क्रॉसिंग की चेक रेल पटरी टूटने से कासन पर चली ट्रेन

रेलवे क्रॉसिंग की चेक रेल पटरी टूटने से कासन पर चली ट्रेन

  • चार घंटे मरम्मत के बाद सामान्य रूप से हुआ संचालन

जौनपुर धारा, शाहगंज। काशी अयोध्या रेल मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की रात तकरीबन बारह बजे उधर से गुजर रही जेसीबी के पावे में फंसकर चेक रेल पटरी चटक गयी। गार्ड ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सक्रिय हुए रेल महकमें ने ट्रेनों को काशन पर चलाया। मार्ग से गुजरने वाले ट्रेनों को रास्ते में ही दूसरे अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेल पटरी टूटने की घटना से करीब चार घंटे ट्रेनों को कासन के सहारे चलाया गया। शनिवार की रात रेलवे दोहरीकरण का काम करने के लिए आ रही ट्रैक में जेसीबी के फंसकर वाराणसी अयोध्या मार्ग के गोड़िला फाटक पर चेक रेल की पटरी टूट गई। फाटक के गार्ड की सूचना पर पहुचें रेलवे कर्मचारियों ने तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को ठीक कर पुन: ट्रेन को सुचारू रूप से चालू कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव ने कहा कि रात बारह बजे जेसीबी के पावे में फंसकर चेक रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। हालांकि इस पटरी पर ट्रेन नहीं चलती। क्रासिंग पर पटरी के सपोर्ट में लगा होता है। लिहाजा किसी तरह की परेशानी का कोई कारण नहीं था। समय से पता लग जाने के बाद चार बजे तक सही कर लिया गया। इस दौरान आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि कोई भी पैसेंजर ट्रेन इस वक्त नहीं था। लिहाजा कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।