Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड अध्यापक की जेब से पैसा गायब, जांच में...

संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड अध्यापक की जेब से पैसा गायब, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरसतापुर गांव निवासी रिटायर्ड अध्यापक त्रिवेणी प्रसाद प्रजापति कि जेब से 30हजार गायब हो गए। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार 17अप्रैल की दोपहर त्रिवेणी प्रसाद सिकरारा चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक में पहुंचकर 30हजार निकालकर जब अपने घर पहुंचे तो जेब में रुपया नहीं था। उनका कहना है कि किसी ने जेब से पैसे निकाल लिया है। फिलहाल इसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस सम्बंध में पूछने पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की लिखित तहरीर मिल गई है। सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है, लेकिन उनका पैसा किसी ने निकाला नहीं है। उनका पैसा जेब से कहीं गिर गया है। फिर भी संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है।