Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरपिछड़े व दलित समाज की धुर विरोधी है भाजपा : धनपत राम...

पिछड़े व दलित समाज की धुर विरोधी है भाजपा : धनपत राम विद्रोही

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। भाजपा दलित समाज की धुर विरोधी है वह देश को हिंदू-मुस्लिम में बांट कर राज करना चाहती हैं। लेकिन उसके मंसूबे को कामयाब नहीं होंगे। मौर्य समाज पर सरकार अत्याचार कर रही है। मौर्य समाज भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकेगी। उक्त बातें मुहल्ला आजाद नगर में स्थित सभासद रितेश मौर्या के आवास पर आयोजित एक बैठक में पूर्व राज्यमंत्री धनपत राम मौर्य विद्रोही ने कही। उन्होंने सभासद रितेश मौर्या द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जंयती को लेकर तलवार से केक काटने पर पुलिस द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में करणी सेना द्वारा हजारों की संख्या में तलवारों को लहरा कर प्रदर्शन करते जान से मारने की धमकियों पर शासन प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, नौजवान, बुनकर, बेरोजगार विरोधी है। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। महंगाई आसमान छूती जा रही है। लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसका बदला जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करके देंगे। मौर्य समाज पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए मौर्य समाज एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी। कार्यक्रम का संचालन सभासद रितेश मौर्या ने किया। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र पटेल नीलू, अच्छेलाल मौर्य, मनीष केसरी, सुनीलमौर्य, भूलन मौर्य, सुनील कुमार, डॉ.राहुल मौर्य, रामनारायण, आनंद मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहें।