जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुआवा(लालपुर)गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि, युवक अपने ननिहाल मे रहता था। घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। युवक शनिवार की शाम घर से मुंबई जाने के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार बनारस लालपुर ललुआई गांव निवासी अशोक शर्मा का पुत्र अरुण शर्मा उर्फ टमाटर की उम्र 20वर्ष थी। वह अपने ननिहाल में कई वर्षों से नाना सत्यनारायण शर्मा व परिवार के साथ रह रहा था। शनिवार की शाम घर से मुंबई जाने के लिए कह कर निकला था और रात में ही गांव के उत्तरी छोर पर बसूहि नदी के समीप एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। रविवार की सुबह गांव के ही कुछ लोग शौच आदि के लिए निकले तो युवक फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि, युवक नशे का आदी था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था, हाल ही में कुछ माह पूर्व मझला भाई गोपी ने भी मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Previous article
Next article

