जौनपुर धारा,सरायख्वाजा। लोकतंत्र के पर्व पर मजबूत सरकार के लिए मतदान अवश्य करें। यह उदगार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र शिक्षक वेल्फेयर एशोसियेशन के अध्यक्ष के.पी.सिंह चौहान ने प्रबुद्ध जनो को संबोधित करते हुए अपने चुनावी अभियान मे लोगो सचेत किया है। उन्होने आगे कहा कि लोकतंत्र मे जनता ही देश की दिशा व दशा बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, मतदान के माध्यम से सही सरकार चुनने के लिए शतप्रतिशत मतदान करें। यह कार्य सभी प्रबुद्ध जन अपनी राजनीतिक सक्रियता से ही पूरा करने में सहायक बन सकते है। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 134वी जयंती के अवसर पर मेहरावां गांव में आयोजित किया गया। जिसमें कहा गया है कि आज जों भी अधिकार मिला हुआ है। वह डॉ.भीमराव अम्बेडकर के ही कारण से मिल रहे हैं। समारोह में सुनील कुमार, रणजीत गौतम, मोतीलाल, नरेंद्र कुमार, देवेन्द्र प्रताप आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेबाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर षुष्प माला से श्रद्धासुमन अर्पित किए। देश की सुरक्षा व देश हित मे फैसला लेने वाली सरकार को इस बार अवश्य चुनें। सैकड़ो लोगो सहित विभिन्न समाज के लोग इस मौके पर यही संकल्प पूरा करने का आश्वासन दिये। पूर्व प्रधानाचार्य मिर्जापुर उमाशंकर सिंह ने भारत रत्न डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर को गरीबो, दलितो व शोषित समाज के मसीहा थे ऐसा बताया। मेहरावॉ के पूर्व उप प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ने उन्हे संविधान निर्माता व देश का सच्चा मार्गदर्शक बताया जिसका सम्मान सरकारी व गैरसरकारी स्थानो पर अभी तक चल रहा है। जो उनकी पहचान के रूप मे आज भी बनी हुई है। शिक्षक राकेश सिंह ने कहा डॉ.बाबा साहब आम्बेडकर के बताये मार्ग पर चलना ही देश मे खुशहाली ला सकती है ऐसा बताया, वे युग दृष्टा थे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
संविधान निर्माता की मनाई गई 134वीं जयंती

Previous article

