Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खबर का असर: जेसीज चौराहे पर सुधरी यातायात व्यवस्था

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने से राहगीरों को राहत मिली।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में युवती ने लगायी फांसी

संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने लगायी फांसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पराऊगंज  थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में गुरुवार के दिन एक 16 वर्षीया युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर में फांसी लगा ली। घर के सदस्य आधे घंटे बाद किसी कार्यवश युवती को बुलाने लगे तो कोई आवाज न सुन कमरे के पास गये तो कमरे का दरवाजा  अन्दर से बन्द था। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंकावश कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अन्दर का नजारा देख उनके होश उड़ गये। युवती पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना परिजनों ने तुरन्त चौकी प्रभारी को दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर मामले की जाच पड़ताल मे जुट गयी है वहीं घटना के बावत क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए ब्याप्त है।