जौनपुर धारा, केराकत। पत्रकारों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के मीटिंग हाल में बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से तहसील इकाई का गठन किया गया। ग्रापए के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की विशेष उपस्थिति में संजय शुक्ल को सर्वसम्मति से तहसील का अध्यक्ष चुना गया जिसका कर्तल ध्वनि से पत्रकारों ने स्वागत किया। तहसील अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों का गठन किया। जिसमें राजेश यादव को महामंत्री, पंकज कुमार राय और कृष्ण कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार सिंह और नवीन सिंह को मंत्री, पप्पू सरोज को कोषाध्यक्ष तथा विनोद कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। दीपनरायन सिंह, रामशरण यादव, प्रदीप कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश पांडेय को संरक्षक मंडल में रखा गया है। जयप्रकाश पांडेय, विकास कुमार सिंह, नीरज मौर्य, गुलशन कुमार, पंकज तिवारी, पाठक को सक्रिय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। बैठक में मंडल महामंत्री विंध्यवासिनी सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष और संचालन मंडल के महामंत्री ने किया। इस अवसर पर तहसील के पत्रकारों में विनोद कुमार, पंकज सिंह, अरविंद यादव और आदर्श मिश्रा पर तहसील प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे की निंदा की गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संजय शुक्ल चुने गए ग्रापए के तहसील अध्यक्ष


