Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुररेलवे का लोहा चोरी करते दो धराये

रेलवे का लोहा चोरी करते दो धराये

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप गेट संख्या 62 के पास रखे रेलवे पटरी पर लगने वाले लोहे की प्लेट के साथ बीती रात दो चोर को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार पुत्र राम सागर व सूरज गुप्ता पुत्र स्व. संग्राम गुप्ता बुधवार की रात स्टेशन समीप बने रेलवे फाटक संख्या 62 के पास रखे रेलवे पटरी पर लगने वाला सीएसटी प्लेट चोरी कर खुटहन रोड स्थित नाले के पास रख रहे थे। दूसरी बार प्लेट लेकर जाते समय गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक आरएल किस्कू व हेड कांस्टेबल हरीनाथ यादव की नजर दोनों चोरों को बाइक पर सामान लादते दिख गयी। इतने में उपनिरीक्षक ने दोनों युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चोरों की निशानदेही पर चोरी के तीन प्लेट खुटहन रोड स्थित नाले के पास से बरामद करते हुए रेलवे एक्ट की धारा में पाबंद कर सूरज का चालान न्यायालय भेज दिया। वहीं नाबालिक दीपक कुमार को बाल सुधार गृह भेजा गया।