जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के देवकली गांव में मूलचंद शर्मा उर्फ घिसई के आवास पर चल रहे। श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, मुख्य यजमान मूलचंद्र शर्मा व सुमन देवी के द्वारा भागवत पीठ की पूजन किया गया,कथा व्यास पं.देवेश दास महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए सुदामा और कृष्ण की मित्रता पर चर्चा की। उन्होने बताया कि सुदामा और कृष्णा की मित्रता की चर्चा पूरे जनमानस में होती है। ऐसे मित्रों का मिलना दुर्लभ होता है, उन्होंने बताया कि ब्राह्मण सुदामा बहुत ही निर्धन व गरीबी में अपना जीवन बिता रहे थे। पत्नी के कहने पर वे द्वारकापुरी द्वारकाधीश से मिलने जाते हैं,जब भगवान श्रीकृष्ण को जानकारी होती है कि उनके मित्र सुदामा उनसे मिलने द्वार पर आए हैं तो वे व्याकुल होकर अपने मित्र से मिलने के लिए सब कुछ छोड़ कर दौड़ पड़ते हैं, दोनों मित्र आपस में जब मिलते हैं तो भगवान अपने मित्र की दशा देखकर रो पड़ते हैं, सुदामा कृष्ण मिलन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो जाते हैं। इस अवसर पर बृजभूषण दूबे, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रेमचंद शर्मा, शिवपूजन प्रजापति, दान बहादुर सिंह, राम लखन निषाद, गुड्डू सिंह, दयाशंकर चतुर्वेदी, इंद्रदेव सिंह, आनंद दुबे, जमुना प्रसाद दुबे, रामबली दुबे, बनी प्रसाद दुबे, अशोक शर्मा जगदीश शर्मा सहित बही संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होता है मानव का कल्याण


