Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्शादपुर गाँव स्थित नेशनल हाईवे 731पर बुधवार की सुबह एक कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी शोभनाथ गौतम का करीब 32वर्षीय पुत्र अनिल कुमार साइकिल से लेबर का काम करने कलिंजरा जा रहा था। वह मिर्शादपुर गाँव के पास फोरलेन पर पहुचा था। इसी दौरान एक महिंद्र एक्सयूवी कार एमएच 48बीएच 5554 की चपेट में आने से अनिल कुमार फोरलेन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जबतक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बादलपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त कार को फोरलेन से किनारे करवाते हुए पुलिस आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।