― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरश्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शिवपाल यादव

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शिवपाल यादव

  • बोले, परिवार का एक सदस्य कम हो गया

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सूबे के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव तरहठी गांव पहुंचे। शिवपाल यादव के पहुंचते ही मौजूद भीड़ ने गगनचुंबी नारों से माहौल गमगीन कर दिया। भावुक अंदाज में शिवपाल यादव ने कहा कि मेरे परिवार का एक सदस्य कम हो गया है। मेरा इस परिवार से आत्मीय रिश्ता है। यह परिवार मेरा परिवार है। घर में कदम रखते ही पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव के कंधे पर हाथ रखा और ढांढ़स बंधाया। कमरे में पहुंचे तो पत्नी नीलम यादव पुत्र कुश यादव फफक कर रो पड़े। शिवपाल यादव ने उन्हें तसल्ली दी और बोले दु:ख की इस घड़ी में समाजवादी परिवार आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। काफी देर तक पत्नी नीलम व पुत्र कुश यादव से शिवपाल यादव बातचीत करते रहे। तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और दिवंगत सुधाकर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सांसद श्याम सिंह यादव, विधायक पंकज पटेल, लकी यादव, प्रतापपुर की विधायक विजमा यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, ललई यादव, जिलाध्यक्ष राम अवध पाल, सपा नेता पंकज मिश्रा, राहुल यादव, शैलेन्द्र साहू, विवेक यादव मौजूद रहे। इससे पूर्व मुंगराबादशाहपुर आगमन पर ईटहरा बार्डर पर हजारों की तादाद में सपाजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई पीएसी 19वीं बटालियन फतेहपुर के एएसपी थे। विगत 22 जुलाई को वह अपने पैतृक गांव तरहठी आए हुए थे। हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था।

Share Now...