― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरविहिप की जिला कार्य योजना की बैठक संपन्न

विहिप की जिला कार्य योजना की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद् का जिला कार्य योजना की बैठक रविवार को गुलाबी देवी बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत सह मंत्री महेंद्र ने विहिप बजरंग दल द्वारा आगामी छ: महीने में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के बारे में सभी को बताया तथा संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा किया। विभाग अध्यक्ष उदयराज ने कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें बृजेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, कृष्णानंद राय एवं अमित सिंह को जिला सह मंत्री के साथ कई प्रखंडों के नए दायित्वों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने आए हुए समस्त पदाधिकारियों में नया उत्साह भरते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन जिलामंत्री डॉ. आशीष मिश्र ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, विभाग समरसता प्रमुख कमलापति तिवारी, जिला उपाध्यक्ष साधु तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, जिला सहसंयोजक बजरंग दल संकल्प मिश्र व आनंद, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजय चौबे, मनीष सेठ सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...