ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज तो सूर्यकुमार यादव के लिए और भी निराशाजनक रहा. वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले में पहली गेंद पर बिना कोई रन बनाए सूर्यकुमार यादव मैदान से वापस लौटे थे. किसी एक रीज में लगातार तीन पारी में शून्य पर आउट होने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बनेसूर्यकुमार यादव के लिए यह साल अब तक कुछ अच्छा नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज को भुलाने वाला रहा. टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन महज 8 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद वापसी की और प्लेइंग इलेवन से सूर्यकुमार यादव को बाहर होना पड़ा.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज तो सूर्यकुमार यादव के लिए और भी निराशाजनक रहा. वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले में पहली गेंद पर बिना कोई रन बनाए सूर्यकुमार यादव मैदान से वापस लौटे थे. किसी एक सीरीज में लगातार तीन पारी में शून्य पर आउट होने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बने.सू्र्यकुमार यादव ने वनडे सीरीज के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भी निराशाजनक प्रदर्शन ही किया है. पहले मैच में 15 रन बनाने के बाद 1 और फिर बिना खाता खोले वापस लौटे. पिछली 6 मैच में सूर्यकुमार यादव 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं. अपने इस बैटर के खराब फॉर्म की वजह से फ्रेंचाइजी टीम ही नहीं बल्कि बीसीसीआई भी चिंता में हैइनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, हां, सूर्यकुमार यादव का फॉर्म चिंता का विषय है लेकिन उनके पास वक्त है वो इससे उबर सकते हैं. अगर जो वह अपने इस बुरे फॉर्म से निकलकर बाहर आ जाते हैं तो टीम में जगह बनी रहेगी. -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से एक जगह खाली है. अगर सूर्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रन बनाए और लय हासिल की तो वह टीम में जगह बना सकते हैं. वैसे अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है.
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
शून्य पर आउट होना सूर्यकुमार यादव को पड़ेगा भारी

Previous article
Next article

