Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशीतलहर ने बढ़ाई ठण्ड, अवाल बना सहारा

शीतलहर ने बढ़ाई ठण्ड, अवाल बना सहारा

  • तापमन में हुई गिरावट, ठिठुरन से कंपकपाते रहे लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। शीतलहर चलने से लोगों की ठिठुरन कम नहीं हो रही है। उधर बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। लोगों के हाथ, पैर सुन्न रहे। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में आंख मिचोली खेलते रहे। शाम के समय भी शीतलहर का असर कम नहीं दिखाई दिया। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन ठण्ड बरकरार रही।

गुरूवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। दोपहर में हल्की धूप निकल आई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा लिया। कुछ देर के लिए लोगों के राहत महसूस की, लेकिन अलाव के पास से हटते ही लोगों को फिर से सर्दी सताने लगी। बुधवार को दो दिन में अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। सर्दी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सर्दी बढ़ने से कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। काम करते समय लोग आग जलाकर हाथ सेंक रहे हैं। इसके बाद ही काम कर पा रहे हैं। शीतलहर का असर इतना था कि हाड़ कांप गए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं मिल रही है।