― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरशिवलिंग चुराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवलिंग चुराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • कब्जे से चोरी का शिवलिंग व तांबे का 1 नाग छत्र हुआ बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना लाइनबाजार प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी मय हमराह निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उ.नि. गिरीश कुमार मिश्रा, का. सुधीर कुमार, का. आनन्द कुमार द्वारा गश्त के दौरान एक अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र गुलाब राम निवासी ग्राम फतेहसराय थाना बङेसर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक झोले में एक शिवलिंग तथा एक नाग छत्र तांबा का बरामद हुआ। अभियुक्त से कड़ा़ई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 19/20 जनवरी की रात में एसबीआई सिविल लाइन के बगल के मन्दिर से शिवलिंग व नाग छत्र चोरी किया था। आज इसे बेचने के लिये जा रहा था कि पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आईपीसी की धारा सहित मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा गया।

Share Now...