जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र के सर्व हितैषी इंटर कॉलेज मसीदा जौनपुर के संस्थापक/प्रधानाचार्य एवं शिक्षा जगत के पुरोधा रामयश यादव का फेफड़े में संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनका इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई वह 94 साल के थे। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी, दो बेटे, तीन बेटियां थी। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ साथ उनसे जुड़े सभी लोग गमगीन हो गए। लखनऊ से जब उनका पार्थिव शरीर जौनपुर स्थित उनके आवास पर पहुँचा तो माहौल गमगीन हो गया और वहाँ उपस्थित सभी लोगों की आँखे नम हो गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सर्व हितैषी इण्टर कालेज मसीदा ले जाया गया जहाँ लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उमाशंकर यादव प्रधानाचार्य, अखिलेश श्रीवास्तव, देशबंधु यादव, धीरेंद्र यादव, संजय यादव, विकास यादव, जगन्नाथ यादव प्रबंधक, उदल यादव, अनिल कुमार यादव, तीर्थराज पांडेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
शिक्षा जगत के पुरोधा पूर्व प्रधानाचार्य रामयश यादव का निधन

Previous article
Next article

