Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार मौन

शारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार मौन

जौनपुर धारा, केराकत। कई गांवों को जोड़ने वाली नहर पर बनी पुलिया पिछले दो हफ्ते से जर्जर पड़ी है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोढ़ैला-थानागद्दी मार्ग पर घुड़दौड़ ग्राम-सभा को जोड़ने वाली नहर पर बनी पुलिया पिछले दो हप्तो से क्षतिग्रस्त है। नहर पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। इस पुलिया से करीब दर्जन भर गांव का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। बता दें कि इस पर से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों और लोगों का आना-जाना बना हुआ है। जर्जर पुलिया पर खतरों से भरे सफर को लेकर प्रशासन भी बेखबर है।अब सवाल उठने लगे हैं कि जर्जर पुलिया पर आखिर आवागमन कितना सुरक्षित है। इसे लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं। इस पुलिया से राहगीरों के सामने पुल से गुजरना मजबूरी हो गई है। लेकिन प्रशासन इस बात से बेखबर होकर शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।