जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जौनपुर भद्रराव बरसठी ब्लॉक निवासी वरिष्ठ नेता राकेश मौर्या को नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष धोषित किया। खबर मिलते ही सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दिया। वहीं उनके मनोनयन पर जिले नेताओं ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दीं और कहा राकेश मौर्या के जिलाअध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। बधाई देने में विधायक लकी यादव, रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद य्ाादव, शैलेन्द्र यादव, लालबहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, श्रद्धा यादव, श्रीराम यादव, दीपचंद सोनकर, संजय सरोज, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, दीपचंद राम, जयप्रकाश यादव, प्रिन्सू, राजेश यादव, प्रभाकर मौर्या, भानुप्रताप मौर्या, नेपाल यादव आदि लोगों ने बधाई दी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राकेश मौर्या बने सपा के जिलाध्यक्ष

Previous article
Next article

