Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशातिर अपराधी गांजा संग गिरफ्तार

शातिर अपराधी गांजा संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार को थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के एक शातिर अपराधी को दो किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी विश्व नारायण पाठक ऊर्फ मोनू 25 पुत्र मंगला प्रसाद पाठक पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर में हत्या, लूट जैसे शातिर कारनामों में संलिप्त शातिर अपराधी गुरुवार को सरपतहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद समेत हमराही हेड कान्सटेबल शिवानंद और कान्सटेबल हरिश्चंद्र यादव शामिल रहे।