Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशेष लोक अदालत के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

विशेष लोक अदालत के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एनआईएक्ट के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 12 अगस्त को किया जा रहा है। उक्त विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी/सचिव पूर्णकालिक प्रशान्त कुमार की देख-रेख में किया गया। जिसमें समस्त अधिकारीगण को एनआईएक्ट के अधिकाधिक मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। वादकारीगण न्यायालय में आकर विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौतें के आधार पर कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण एवं समस्त मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।