― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरशराब ठेके के बगल मृत पड़ा मिला बैंककर्मी

शराब ठेके के बगल मृत पड़ा मिला बैंककर्मी

  • नशे में साइकिल से गिरकर मौत होने की जताई जा रही आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित देसी, अंग्रेजी शराब ठेके के बगल शुक्रवार की सुबह एक युवक के मृत पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ही युवक की शिनाख्त बैंककर्मी अवधेश मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य उम्र 45 वर्ष निवासी मीरपुर थाना लाइन बाजार के रूप में किया। सूचना लगते ही मृतक के स्वजन भी घटनास्थल पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ में जुटी रही। शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने शराब ठेके के बगल सड़क किनारे तीन फुट नीचे मृत पड़े युवक को देखा तो शोर मचाया जिससे आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। मृतक युवक अवधेश मौर्य नवीन सब्जी मण्डी स्थित काशी सम्युत गोमती ग्रामीण बैंक (अब बडौदा यूपी बैंक) में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। चर्चा है की गुरुवार रात्रि से ही शराब के नशे में इसी स्थान पर औधे मुंह गिरे पड़े थे किसी ने सुध नहीं ली। अवधेश शुक्रवार सुबह मृत पाये गए। गिरने से मुंह पर लगी चोट के कारण मौके पर खून गिरा हुआ था। पास में ही साइकल पड़ी हुई थी। लोगों द्वारा संभावना जताई जा रही है की नशे की हालत में सड़क से लगभग तीन फीट नीचे गिर जाने के कारण मुंह पर चोट आई और मौत हुई है। नगर के चाचकपुर में मृतक का ससुराल है। मृतक के 18 वर्षीय व 16 वर्ष की दो बेटियां है। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शीतला चौकियां चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया की नशे की हालत में थे, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Share Now...