जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के निर्देशन पर जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में एक ज्ञापन व्यापार मण्डल के पदाधिकारी ने जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को ज्ञापन देते हुए यह निवेदन किया कि मामला प्रधानमंत्री तक समय से पहुंच जाए। ज्ञापन में व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार से संबंधित 6 मूल समस्याओं को बताते हुए अभिलंब इस पर ध्यान देने का निवेदन किया। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, राजदेव यादव, मनोज कुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अरशद कुरैशी और अनिल वर्मा उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
व्यापार मण्डल ने सांसद को सौंपा प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

Previous article


