जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिनों पूर्व किशोरी को उसके घर से जबरन अपहरण कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने उसकी माता की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी किशोरी की माता का आरोप है कि गत 3 जनवरी की रात चार पहिया वाहन पर सवार तीन-चार की संख्या में बदमाश उसके घर पहुंच गए। उस समय वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में सो रही थी। वे बाहर से कुंडी खड़खड़ाने लगे। हमारे द्वारा दरवाजा खोलते ही वे भीतर घुस आए। अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देकर हमारी पुत्री को जबरन उठाकर वाहन में बिठा फरार हो गए। यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन सुबह एक बाइक से दो युवक उसके घर आये थे। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम श्यामू राजभर तथा दूसरे ने ओमप्रकाश विश्वकर्मा बताया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त दोनों युवकों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो दिनों पूर्व अपहृत किशोरी के मामले में दो पर केस दर्ज

Previous article
Next article

