जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व श्री गोसाई मंदिर महादेव शक्ति धाम मंदिर के द्वारा निकाले गए भव्य शोभा यात्रा का स्वागत कोतवाली चौराहे पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और कार्यक्रम संयोजक गणेश साहू द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा और भगवान शंकर के शिवलिंग पर माला पुष्प चढ़ाते हुए पूजन आरती के साथ किया। शोभायात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं का शरबत, मिष्ठान और शुद्ध पेयजल के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, मंत्री अरविंद कुमार जायसवाल, अनिल कुमार साहू, ओमजी सहाय, रत्नेश गुप्ता, नरसिंह जायसवाल, शिवम, मंटू, राज, सौभाग्य, अतुल का विशेष सहयोग रहा। स्वागत करने के लिए जगदीशचंद्र गाढ़ा, मुन्नालाल अग्रहरि, विनोद कुमार साहू, राजा सुचंद्र, संतोष साहू, अनिल वर्मा, रामकुमार साहू, डीके अग्रहरी, नीरज शाह उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
व्यापार मंडल ने भव्य शोभायात्रा का किया स्वागत

Previous article

