Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल ने छापेमारी का किया विरोध

व्यापार मंडल ने छापेमारी का किया विरोध

  • एसडीएम को सौपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर जीएसटी यानी वाणिज्य कर विभाग द्वारा छापे के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नामित ज्ञापन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से नगर अध्यक्ष ने छापे के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि सर्वे छापे के वजह से एक ईमानदार व्यापारी अपने को ठगा महसूस करता है। व्यापारी पहले ही मंदी और महंगाई से परेशान है। प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि जीएसटी विभाग उत्पीड़न पर उतर आया है। यदि इस पर रोक ना लगाई गई तो व्यापारी अपने व्यापार को बंद कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का सहयोग करते हुए जन आंदोलन में शामिल होगा। ज्ञापन देने वालों में मुन्ना लाल अग्रहरी, अरशद कुरैशी, मनोज कुमार साहू, राकेश जायसवाल, अमर जौहरी, शाहिद मंसूरी, सतीश अग्रहरि, लोकेश साहू, आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।