Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरवैश्विक मंच पर भारत की विरासत को मिला है सम्मान : दिनेश...

वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को मिला है सम्मान : दिनेश प्रताप

  • पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनायी उपलब्धियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जिला प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष  कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहाकि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान महिलाओं समेत सभी वर्गों का सामान विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पहले जब कोई विदेश जाता था, तो उसे तमाम सवाल झेलना होता था, लेकिन अब लोगों के मन में नई जिज्ञासा आई है। ये सिर्फ मोदी का नहीं, बल्कि सभी 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान था। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिए में मूलभूत अंतर बताते हुए कहा कि पहले की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाती थी। लेकिन आज मोदी सरकार समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए योजनाएं बनाई और उन्हे सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय हर गरीब को पक्का मकान गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन गैस सिलेंडर नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण है, किसानों के आय में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर से दिल्ली की दूरी पहले बहुत ज्यादा थी, आज दिल्ली से पूर्वोत्तर की दूरियां भी कम हुई है और वह क्षेत्र शांति के साथ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। किसी भी देश की प्रगति में, नीति-निर्णयों में ठहराव एक बहुत बड़ी बाधा होता है। उन्होंने आगे कहा कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 1334398 लाभार्थियों के सापेक्ष 631802 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। जनपद में इस योजना के तहत 32145 का उपचार हुआ है। जनपद में 14 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गयी है। जनपद में एक राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें वर्तमान समय में पठन और ओपीडी नियमित संचालित है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंर्तगत जनपद में कुल 174901 लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ते हुये पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, जिला मंत्री राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, इन्द्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।