Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसंयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

  • महिला पहलवानों को जंतर मंतर से हटाये जाने से थे नाराज

जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के लिए मेडल जीतने वाली बेटियों को जंतर मंतर से हटाये जाने से दुखी संयुक्त किसान मोर्चा के आधा दर्जन लोगों ने जंघई में धरना प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष मीरगंज को ज्ञापन सौंपा। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 28 मई को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के साथ जघन्य अपराध किया है उसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। महिला पहलवानों पर 28 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में पंजीकृत किये गये सभी मुकदमे वापस लिये जाएं। उन्होंने तीन सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता को सौंपा। धरना प्रदर्शन में शैलेश वर्मा जिलाध्यक्ष, सुभाष चंद्र पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, बाबू राम, राजनाथ यादव, जगदम्बा प्रसाद, सबिता, अनीता, समला तथा प्रभावती शामिल रहीं।