― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवृहद पौधरोपण अभियान का किया गया आयोजन

वृहद पौधरोपण अभियान का किया गया आयोजन

  • जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृहद पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकाली गई। रैली में पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे, हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है आदि नारों के साथ जन जागरूकता का संदेश दिया गया। पौधरोपण के समय लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सरोज ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव ने कहाकि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर हो और  आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी है। विशिष्ट अतिथि संजय सिंह व शोधई राम यादव ने कहा कि बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जा सकता है। इसमें दो तरह के गड्ढे बनाए जाते हैं एक गड्ढे का दैनिक प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है दूसरे का सिंचाई के काम में प्रयोग किया जाता है। आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, राजेश गिरी, शुरू राम यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार प्रजापति, विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षक संकुल विनोद कुमार यादव, संजय यादव, राम सजीवन, मनोज कुमार त्रिभुवन  राम शैलिनी गुप्ता, कंचन यादव, नीलम रावत आदि लोग उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि इस तरह का अभियान संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है।

Share Now...