Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशवीर सावरकर की पुण्यतिथि पर क्या बोले पीएम मोदी?

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी है. सोमवार (26 फरवरी को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे. उनका योगदान हमें देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है.”

दूसरी तरफ पीएम मोदी का आज का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करेंगे. यह देश में होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा प्रोग्राम में से एक है. यह आयोजन गुरुवार तक चलेगा. पीएमओ के मुताबिक, पीएम के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर फोकस किया गया है. पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.