Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • मृतका के मामा ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।

बताते चलें कि उक्त गांव निवासी मोहम्मद आरिफ की 24 वर्षीया पत्नी तमन्ना ने सीमेंटेड टिन शेड के घर में लगी बांस की बल्ली में दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूलकर जान दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मृतका के मामा मोहम्मद हुकुम निवासी शाहपुर थाना सिकरारा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे तथा हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।